श्रीकृष्ण और स्यामंतक मणि की पौराणिक कथा – श्रीकृष्ण पर लगि मिथ्या दोष और निर्दोष सिद्ध करने की कहानी


श्रीकृष्ण और स्यामंतक मणि की पूरी पौराणिक कथा - यह कथा भागवत पुराण और विष्णु पुराण में वर्णित है और यह भारतीय इतिहास की एक रोचक और शिक्षाप्रद गाथा है।


स्यामंतक मणि का उद्गम

स्यामंतक मणि एक दिव्य रत्न था, जो सूर्यदेव के पास था। यह रत्न इतना शक्तिशाली था कि इसे पहनने वाले को असीम धन, सोना और सुख-समृद्धि प्राप्त होती थी। साथ ही, जहां यह रत्न होता था, वहां कभी अकाल, रोग या प्राकृतिक आपदा नहीं आती थी।

सूर्यदेव ने यह रत्न यदुवंशी सतराजित को भेंट किया था क्योंकि वह सूर्यदेव का भक्त था। रत्न की चमक इतनी तेज थी कि जब सतराजित इसे पहनकर द्वारका में घूमता था, लोग उसे सूर्यदेव ही समझ बैठते थे।


रत्न को लेकर विवाद

एक दिन श्रीकृष्ण ने सतराजित से कहा कि यह रत्न यदुवंशी राज्य के खजाने में होना चाहिए ताकि पूरे राज्य को इसका लाभ मिले। लेकिन सतराजित ने इसे देने से इनकार कर दिया और अपने पास ही रख लिया।


प्रसेंन की मृत्यु और चोरी का आरोप

सतराजित का भाई प्रसेंन एक दिन स्यामंतक मणि पहनकर शिकार पर गया। जंगल में एक शेर ने उस पर हमला कर दिया और उसकी मृत्यु हो गई। शेर रत्न लेकर जा रहा था, तभी जांबवान (रामायण काल के जांबवंत) ने शेर को मारकर मणि अपने गुफा में ले आया और इसे अपने बेटे को खेलने के लिए दे दिया।

जब प्रसेंन वापस नहीं लौटा, तो द्वारका में अफवाह फैल गई कि श्रीकृष्ण ने लालच में आकर रत्न और प्रसेंन दोनों की हत्या कर दी है।


कृष्ण की बेगुनाही साबित करने की खोज

अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने नगर के कुच लोगो को लेकर जंगल में जाकर सच्चाई खोजने का निश्चय किया।

  • उन्होंने प्रसेंन का शव और पास में शेर के पंजों के निशान देखे।
  • आगे बढ़ने पर उन्हें शेर का शव मिला और उसके पास भालू के पैरों के निशान थे।
  • इन निशानों का पीछा करते हुए वे जांबवान की गुफा में  अकेले हि पहुंच गये।


जांबवान से युद्ध

जांबवान पहले श्रीकृष्ण को पहचान नहीं पाया और दोनों के बीच 28 दिन तक भयंकर युद्ध हुआ। अंत में जांबवान को एहसास हुआ कि श्रीकृष्ण वही भगवान राम हैं, जिनकी उन्होंने रामायण काल में सेवा की थी।
जांबवान ने क्षमा मांगी, रत्न लौटा दिया और अपनी पुत्री जांबवती का विवाह श्रीकृष्ण से कर दिया।


रत्न की वापसी और विवाह

कृष्ण रत्न लेकर द्वारका लौटे और इसे सतराजित को लौटा दिया। अपनी भूल का एहसास होने पर सतराजित ने अपनी बेटी सत्यभामा का विवाह भी श्रीकृष्ण से कर दिया।


गणेश चतुर्थी और चंद्र दर्शन का संबंध

कथाओं के अनुसार, यह पूरी घटना गणेश चतुर्थी के समय हुई थी। इसी दिन श्रीकृष्ण ने चंद्रमा का दर्शन किया और उन पर झूठा आरोप लगा। यही कारण है कि इस दिन चंद्रमा को देखना मिथ्या दोष का कारण माना जाता है।

#KrishnaStory #SyamantakaMani #HinduMythology #GaneshChaturthi #MoonMyth #IndianCulture #BhagwatPuran #VishnuPuran #ShriKrishna #HinduLegends #Jambavan #IndianHistory

Post a Comment

0 Comments